
Ghaziabad: 40 फुट ऊंचे एलिवेटेड रोड से नीचे गिरे बाइक सवार युवक-युवती, दोनों की मौके पर मौत
Zee News
गाजियाबाद (Ghaziabad) में वसुंधरा के राजनगर एक्सटेंशन की ओर जाते समय तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एलिवेटेड रोड (Ghaziabad Elevated Road) की रेलिंग से जा टकराई. टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर बैठे युवक-युवती उछलकर सीआइएसएफ रोड पर जा गिरे. घटना में युवक-युवती को गंभीर चोटें (Accident) आईं.
नई दिल्ली: गाजियाबाद (Ghaziabad) में वसुंधरा के राजनगर एक्सटेंशन की ओर जाते समय तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एलिवेटेड रोड (Ghaziabad Elevated Road) की रेलिंग से जा टकराई. टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर बैठे युवक-युवती उछलकर सीआइएसएफ रोड पर जा गिरे. घटना में युवक-युवती को गंभीर चोटें (Accident) आईं. पुलिस उन्हें पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के सुंदर नगरी निवासी 27 साल का आदिल अपनी 21 साल की दोस्त निशा खान के साथ गुरुवार दोपहर को गाजियाबाद (Ghaziabad) जा रहा था. वे दोनों पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार थे. वसुंधरा के बुद्ध चौक से आदिल ने मोटरसाइकिल एलिवेटेड रोड पर चढ़ाई. इस दौरान उनकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. एलिवेटेड रोड पर गाजियाबाद की ओर मुड़ने के दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकरा गई.
