
Germany ने भारत और ब्रिटेन समेत 5 देशों के यात्रियों पर लगा प्रतिबंध हटाया, दिखानी होगी निगेटिव रिपोर्ट
Zee News
Germany lifted ban on Travellers: जर्मनी ने भारत के अलावा ब्रिटेन, नेपाल, रूस और पुर्तगाल से भी आने वाले यात्रियों पर लगा प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है, हालांकि आगमन पर यात्रियों को कोरोना वायरस की निगेटिव रिपोर्ट और 10 दिनों का क्वारंटीन जरूरी होगा.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच जर्मनी ने भारत को बड़ी राहत दी है और यात्रा से प्रतिबंध (Germany lifted ban on Travellers) हटा लिया है. जर्मनी ने भारत के अलावा ब्रिटेन, नेपाल, रूस और पुर्तगाल से भी आने वाले यात्रियों पर लगा प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है. अब इन देशों के यात्री जर्मनी की यात्रा कर सकते हैं. बता दें कि इन देशों में कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट (Covid-19 Delta Variant) पाए गए थे. रोग नियंत्रण और रोकथाम के लिए जिम्मेदार जर्मन संघीय सरकारी एजेंसी रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (RKI) ने कहा, 'भारत, नेपाल, रूस, पुर्तगाल और यूके के यात्रियों पर यात्रा प्रतिबंध हटा दिया गया है. इससे उन लोगों को यात्रा करना आसान होगा, जो जर्मन के निवासी या नागरिक नहीं हैं और देश में आना चाहते हैं.More Related News
