
Gate Paper: 23 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा टालने की मांग उठाई
Zee News
इस विषय पर आईआईटी खड़गपुर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
नई दिल्लीः फरवरी में गेट परीक्षा में शामिल होने जा रहे 23,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर परीक्षा स्थगित किये जाने की मांग की है.
क्या है गेट परीक्षा अभियांत्रिकी स्नातक अभिरुचि परीक्षा (गेट) का आयोजन इंजीनियरिंग और विज्ञान के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश और सार्वजनिक क्षेत्र के कुछ कंपनियों में भर्ती के लिए किया जाता है. इस बार परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,(आईआईटी) खड़गपुर 4 से 13 फरवरी के बीच कर रहा है.
More Related News
