
Garlic tea: कोरोना काल में जरूर पीएं लहसुन की चाय, मिलेंगे यह कमाल के फायदे, जानें बनाने की आसान विधि
Zee News
सुबह के वक्त खाली लहसुन की चाय का पेट सेवन करना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.
नई दिल्ली: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लहसुन की चाय के फायदे. क्योंकि अब तक आपने अदरक या फिर दूसरी तरह की चाय का सेवन किया होगा, लेकिन आज हम आपको लहसुन की चाय के अद्भुत फायदों के बारे में बता रहे हैं. ये चाय ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने का काम करती है. इसके अलावा भी कई फायदे हैं, जिन्हें आप नहीं जानते होंगे. आज हम उन्हीं फायदों के बारे में आपको बता रहे हैं. दरअसल, लहसुन में जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं. आप चाहें तो लहसुन की चाय में थोड़ा अदरक और दालचीनी भी मिला सकते हैं. जिससे कि स्वास्थ्य लाभ में सुधार हो सके और चाय स्वाद भी बढ़ सके.More Related News
