
Garhwa में रिश्ता हुआ शर्मसार! भतीजे ने अपने चाचा की पत्थर से मारकर की हत्या
Zee News
Garhwa Samachar: स्थानीए लोगों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स (RIMS) रेफर किया गया.
Garhwa: सदर थाना क्षेत्र के मध्य गांव में एक हृदय विदारक घटना घटी है. यहां घर के आपसी विवाद में भतीजे ने अपने ही चाचा की पत्थर से मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है. गौरतलब है कि मृतक व्यक्ति बाप-बेटे की लड़ाई को सुलझा रहा था. लेकिन तब तक इसी बीच भतीजे ने पत्थर से मारकर अपने चाचा को बुरी तरह से घायल कर दिया. इधर, स्थानीए लोगों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स (RIMS) रेफर किया गया. रांची इलाज के लिए जाने के क्रम में रास्ते मे ही घायल की मौत हो गई.More Related News
