
Ganesh chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी उत्सव की शुरुआत, PM मोदी, योगी और धामी ने दी शुभकामनाएं
Zee News
गणेश चतुर्थी (ganesh chaturthi) के दिन गणेश स्थापना (ganesh isthapna) की परंपरा है. हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य की शुरुआत गणेश पूजा (ganesh puja) के साथ की जाती है. 10 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव की शुरुआत 10 सितंबर यानी आज से हो गई है.
लखनऊ: दस दिनों तक देश भर में मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी (Ganesha Chaturthi) पर्व की शुरुआत शुक्रवार (10 सिंतबर) से हो गई है. मुंबई समेत कई शहरों में त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी, उत्तराखंड के सीएम धामी ने देशवासियों को बधाई दी है. आप सभी को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए। गणपति बाप्पा मोरया! सभी प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालुओं को पावन पर्व 'श्री गणेश चतुर्थी' की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता श्री गणेश जी के जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी की समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। — Narendra Modi (@narendramodi) सिद्धिविनायक, विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की कृपा सभी पर बनी रहे। समाज में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। भगवान विनायक आप सभी को सुख, समृद्धि व सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें !More Related News
