)
Gaganyaan: पहली अंतरिक्ष यात्री तय, इस तारीख को उड़ान भरेगी 'व्योममित्र'; सबसे पहले ISRO के लिए करेगी ये बड़ा काम
Zee News
Gaganyaan Mission Vyommitra: ISRO अब गगनयान मिशन की आखिरी तैयारी कर रहा है. इस मिशन को शुरू करने से पहले अंतरिक्ष में एक रोबोट भेजने वाला है. जिसका मकसद ये देखना है कि मशीनें और सिस्टम ठीक से काम कर रही हैं या नहीं.
Gaganyaan Mission Vyommitra: अंतरिक्ष की दुनिया में भारत की तूती बोलती है. चाहे मंगल ग्रह तक पहुंचना हो या चांद पर सफल लैंडिंग करनी हो. भारत के इंजीनियरों और वैज्ञानिकों ने कमाल का काम किया है. इसी कड़ी में भारत की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन गगनयान’ जल्द उड़ान भरने वाली है. ऐसे में, इससे पहले ISRO के चेयरमैन वी.नारायणन ने बताया कि इस साल दिसंबर में एक खास रोबोट अंतरिक्ष में जाएगा. यह गगनयान का पहला टेस्ट मिशन होगा, जिसमें कोई इंसान नहीं जाएगा. इसे G1 मिशन कहा जाएगा.
More Related News
