
G7 के तीन सत्रों में होगा पीएम Narendra Modi का संबोधन, आज से होगी शुरुआत
Zee News
G-7 में ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान के साथ यूरोपीय संघ शामिल हैं. शिखर सम्मेलन की मेजबानी करते हुए ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने कहा कि ये देखनाबहुत सुखद है कि महामारी के बाद से पहली बार प्रत्यक्ष तौर पर कोई बड़ा आयोजन हो रहा है.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जी 7 शिखर सम्मेलन (G-7 Summit) में हिस्सा लेंगे. G7 के तीन सत्रों में पीएम मोदी का संबोधन होगा. इस कड़ी में वो आज 12 जून यानी शनिवार और कल यानी रविवार 13 जून को भी इस आयोजन में शामिल होंगे. इस साल 2021 के इस सम्मेलन में पीएम मोदी के कुल 3 संबोधन होंगे. जिन्हें भारत के साथ वैश्विक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. समिट से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम के संबोधन में कोरोना काल में मजबूती के साथ दुनिया की पहले जैसी वापसी और पर्यावरण के मुद्दों पर फोकस रहेगा. इस बार क्योंकि जी 7 का नेतृत्व यूके कर रहा है, ऐसे में पीएम मोदी को भी इस सम्मेलन में जुड़ने का मौका मिला है.More Related News
