
Fujifilm ने भारत में लॉन्च किया नया मिररलेस कैमरा GFX 50 S II
Zee News
जीएफएक्स 50एस आईआई में 51.4एमपी का लार्ज-फॉर्मेट सेंसर लगा है. कैमरा एक कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में भी आता है, जिसका वनज सिर्फ 900 ग्राम है.
नई दिल्लीः जापानी फोटोग्राफी और इमेजिंग कंपनी फुजीफिल्म ने बुधवार को भारतीय बाजार में मिररलेस डिजिटल कैमरों की जीएफएक्स सीरीज के लेटेस्ट वर्जन के रूप में फूजीफिल्म जीएफएक्स 50एस आईआई को 379,999 रुपये (बॉडी) में लॉन्च किया है. जीएफएक्स 50एस आईआई में 51.4एमपी का लार्ज-फॉर्मेट सेंसर लगा है. कैमरा एक कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में भी आता है, जिसका वनज सिर्फ 900 ग्राम है.
कम रौशनी में भी बेहतर तस्वीर खींचने में सक्षम है कैमरा कंपनी का दावा है कि इससे बेहतरीन तस्वीरें खींची जा सकती है जो हाइलाइट तक गहरी टोन और बनावट को पेश करती है. कम रोशनी में भी कम से कम शोर और स्पष्टता के साथ तस्वीरें खींचती है. कैमरे के अलावा, कंपनी ने फुजीनॉन जीएफ35-70मिमी एफ-4.5-5.6 डब्लूआर लेंस की कीमत का भी खुलासा किया है. फुजीनॉन जीएफ35-70मिमी एफ- 4.5-5.6 हफ लेंस एक कॉम्पैक्ट होने के साथ-साथ लाइटवेट लार्ज-फॉर्मेट जूम लेंस है. जीएफ35-70 मिमी का वजन सिर्फ 390ग्राम है और इसमें फिल्टर थ्रेड का आकार 62 मिमी है.
