
Fuel Crisis: ब्रिटेन में क्यों गहराया तेल का संकट? सामने आई सबसे बड़ी वजह
Zee News
Fuel Crisis: ब्रिटेन में लोग किसी भी तरह से अपनी गाड़ियों के टैंक फुल करवा लेना चाहते हैं, इसके लिए कोई कूड़ा डालने वाले बैग में पेट्रोल जमा कर रहा है तो कोई घर से लाए गए ड्रमों और बोतलों में पेट्रोल भर रहा है.
नई दिल्ली: उपन्यासों और फिल्मों की दुनिया का एक मशहूर काल्पनिक जासूसी किरदार है जेम्स बॉन्ड (James Bond). फिल्मों में जेम्स बॉन्ड ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI Five के लिए काम करता है. जो भविष्य की टेक्नोलॉजी से लैस गाड़ियों में बैठकर अपने मिशन को अंजाम देता है.
लेकिन अगर ये काल्पनिक किरदार एक हकीकत होता तो वो आज ब्रिटेन में अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए लाइन में लगा होता. क्योंकि ब्रिटेन के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल लगभग खत्म हो चुका है. और शायद तब जेम्स बॉन्ड की आने वाली फिल्म का नाम रखा जाता No Time To drive.
More Related News
