)
Free dialysis: हरियाणावासियों के लिए अच्छी खबर, नायब सरकार कराएगी 'मुफ्त डायलिसिस', जानें- किन मरीजों को कहां मिलेगी ये सुविधा?
Zee News
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यभार संभालने के बाद राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सेवाओं की घोषणा की.
Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अगले दिन लिए गए एक बड़े फैसले में, नायब सिंह सैनी ने 18 अक्टूबर को घोषणा की कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस सेवाएं निःशुल्क होंगी. मुख्यमंत्री श्री ने आज अपना कार्यभार संभालते ही बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सेवा की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी मेडिकल कॉलेज में भी निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जाएगी।
More Related News
