
FEMINA की "Fab 40" सूची में शामिल हुईं अनाथ बच्चों की लड़ाई लड़ने वाली लखनऊ की बेटी पॉलोमी
Zee News
विख्यात पत्रिका "फेमिना" ने अपने नवीनतम संस्करण में वर्ष 2021 की 40 ऐसी महिलाओं की सूची जारी की है जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देते हुए लाखों लोगों को प्रेरित किया है. इस सूची में लखनऊ की पॉलोमी पाविनी शुक्ला भी शामिल की गई हैं.
लखनऊ: विख्यात पत्रिका "फेमिना" ने अपने नवीनतम संस्करण में वर्ष 2021 की 40 ऐसी महिलाओं की सूची जारी की है जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देते हुए लाखों लोगों को प्रेरित किया है. इस सूची में लखनऊ की पॉलोमी पाविनी शुक्ला भी शामिल की गई हैं. लम्बे अरसे से अनाथ बच्चों को समान अधिकार दिलाने व उनके हित की सुरक्षा के लिए उच्चतम न्यायलय तक जनहित याचिका लड़ने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है.
अनाथ बच्चों पर उनकी लिखी पुस्तक "पृथ्वी के सर्वाधिक निःशक्त-भारत के अनाथ" तथा उनके परिश्रम द्वारा कई राज्यों में अनाथ बच्चों हेतु नीतिगत बदलाव आए हैं, जिनमें अनाथ बच्चों के लिए आरक्षण, बजट वृद्धि आदि सम्मिलित हैं. इस सूची में उत्तर प्रदेश से पॉलोमी पाविनी शुक्ला के अतिरिक्त से मात्र एक और महिला सम्मिलित हैं: फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा.
