
Farmer's Protest: 26 जून को किया Save Farming Day मनाने का ऐलान, जानें क्या बोले SKM के नेता
Zee News
Kheti Bachao Loktantra Bachao Diwas: SKM नेता इंद्रजीत सिंह ने कहा, '26 जून का दिन ‘खेती बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस’ (Save Farming Day) के रूप में मनाया जाएगा. हम राजभवनों पर काले झंडे दिखाकर और प्रत्येक राज्य के राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज करायेंगे.’
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों (Farm Law's) के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संघों ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे अपने आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर 26 जून को देशभर में राजभवनों पर धरना देंगे. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने कहा कि 26 जून के प्रदर्शन के दौरान काले झंडे दिखाएंगे. आपको बता दें कि किसान नेताओं ने इसी दिन देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) को ज्ञापन भेजने की जानकारी भी साझा की है. SKM के किसान नेता इंद्रजीत सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस दिन को हम ‘खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ दिवस’ (Kheti Bachao- Loktantra Bachao Diwas) के रूप में मनाया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘हम राजभवनों पर काले झंडे दिखाकर और प्रत्येक राज्य के राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज करायेंगे.’More Related News
