
Farmer's Protest: युवती से Rape के केस में Delhi Police को कामयाबी, मिली आरोपी की 3 दिन की रिमांड
Zee News
Farmer's Protest Rape Case: डीएसपी पवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. आरोपी किसान सोशल आर्मी बनाकर किसान आंदोलन में सक्रिय थे.
नई दिल्ली: किसान आंदोलन के दौरान पश्चिम बंगाल की युवती से रेप के मामले में एफआईआर के एक महीने बाद पुलिस के हाथ सफलता लगी है. पुलिस को आरोपी की तीन दिन की रिमांड मिल गई है. एसआईटी ने बुधवार को भवानी के भीम स्टेडियम के पास से आरोपी अनिल मलिक को अरेस्ट किया था. बता दें कि आरोपी अनिल मलिक ने रेप का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया था. पहले ट्रेन और बाद में किसान आंदोलन की झोपड़ी में पीड़िता के साथ रेप हुआ था. गिरफ्तार आरोपी ने माना कि अनूप चनौत ने भी पीड़िता के साथ दरिंदगी की थी. अंकुर सांगवान ने भी छेड़खानी की थी. इसके बाद जगदीश बराड़ ने इस मामले को दबाने के लिए दबाव बनाया था.More Related News
