
Farm Loans माफ करने की अटकलों पर सरकार ने स्थिति स्पष्ट की, लोक सभा में वित्त राज्य मंत्री ने दिया बयान
Zee News
किसानों का लोन माफ (Farm Loan Waiver Scheme) करने की अटकलों पर सरकार ने विराम लगा दिया है. लोक सभा में एक सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने जवाब देते हुए साफ कर दिया है कि सरकार के पास इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है.
नई दिल्ली: क्या सरकार अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के किसानों समेत अन्य किसानों का कर्ज माफ (Farm Loan Waiver Scheme) करने जा रही है? इस बारे में सरकार ने स्थिति साफ कर दी है. एक सवाल के जवाब में लोक सभा में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने इस बाबत लिखित उत्तर दिया है. सरकार ने सोमवार को कहा कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के किसानों समेत अन्य किसानों का कर्ज माफ करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कहा कि केंद्र ने 'कृषि ऋण माफी और ऋण राहत योजना (अवार्ड्स), 2008' के बाद से कोई कृषि ऋण माफी योजना लागू नहीं की है.More Related News
