
Family Man 2: पंकज त्रिपाठी से बोले मनोज बाजपेयी- फैमिली मैन 2 नीक ना लागी मछरि खिया दिहा
AajTak
मनोज बाजपेयी के पास बधाईयों का तांता लग गया है. एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भी मनोज को उनकी वेब सीरीज पर बधाई दी है. पंकज के इस बधाई संदेश पर मनोज ने मजेदार अंदाज में उन्हें धन्यवाद कहा है.
मनोज बाजपेयी की बहुतप्रतीक्षित वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 रिलीज हो चुकी है. इस दमदार सीरीज को अब तक शायद ही कोई निगेटिव रिस्पॉन्ड मिला हो. ऐसे में मनोज बाजपेयी के पास बधाईयों का तांता लग गया है. एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भी मनोज को उनकी वेब सीरीज पर बधाई दी है. पंकज के इस बधाई संदेश पर मनोज ने मजेदार अंदाज में उन्हें धन्यवाद कहा है. धन्यवाद त्रिपाठी जी !!! समय मिलते ही सपरिवार देख डालिए !! नीक लागी त फ़ोन करिहा आ ना लागी तो मछरि खिया दिहा 😀😀 पंकज त्रिपाठी ने ट्वीट किया- 'वाह बधाई और शुभकामनाएं भैया, पूरी टीम को, जय हो.' इसपर मनोज ने भोजपुरी में जवाब दिया-'धन्यवाद त्रिपाठी जी, समय मिलते ही सपरिवार देख डालिए, नीक लागी त फोन करिहा आ ना लागी तो मछरि खिया दिहा.' यानी अगर आपको वेब सीरीज अच्छी लगे तो फोन कीजिएगा और ना लगे तो मछली खिला दीजिएगा. चूंकि दोनों ही एक्टर्स बिहार से ताल्लुक रखते हैं, ऐसे में क्षेत्रीय भाषा में मनोज का जवाब देने का ये तरीका लोगों को पसंद आया.
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










