
Fake Vaccination को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, 2 दिनों में West Bengal Govt से मांगा जवाब
Zee News
फर्जी टीकाकरण (Fake Vaccination) के मामले में केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार से 2 दिन में राज्य में फर्जी टीकाकरण के मामले में जवाब मांगा है और वैक्सीन फ्रॉड में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं
नई दिल्ली: फर्जी टीकाकरण (Fake Vaccination) के मामले में केंद्र सरकार एक्शन में नजर आ रही है और पश्चिम बंगाल सरकार से 2 दिन में राज्य में फर्जी टीकाकरण के मामले में जवाब मांगा है. इसके साथ ही केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जो फर्जी टीकाकरण में शामिल हैं. वैक्सीन फ्रॉड को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी को चिट्ठी लिखी है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को फर्जी टीकाकरण (Fake Vaccination) पर तुरंत जवाब देने को कहा है. चिट्ठी में उन्होंने यह भी कहा है कि अगर जरुरत हो तो सख्त कार्रवाई करें.More Related News
