)
F-35 हो या J-35, ये देसी फाइटर जेट बना देगा 'आग का गोला', इंडियन एयरफोर्स के 'धाकड़' अपग्रेड से थर्राया दुश्मन
Zee News
Indian Airforce tejas fighter upgrade: हैदराबाद की एक भारतीय कंपनी अस्त्र माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स ने 'प्लैंक'-आधारित एक्टिव एरे एंटीना यूनिट बनाने में एक बड़ी सफलता हासिल की है. इस नई तकनीक का इस्तेमाल भारत के स्वदेशी 'उत्तम' और 'विरुपाक्ष' रडार में किया जाएगा, जिससे उनकी क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी.
Indian Airforce tejas fighter upgrade: किसी भी लड़ाकू विमान की सबसे बड़ी ताकत उसकी आंखें होती हैं, यानी उसका रडार. एक अच्छा रडार दुश्मन के विमानों को बहुत दूर से ही पहचान लेता है और उन पर हमला करने का मौका देता है. भारत ने अपने स्वदेशी लड़ाकू विमानों, खासकर तेजस के लिए, एक बहुत ही खास 'उत्तम' नाम का रडार बनाया है. यह रडार पश्चिमी देशों के सबसे आधुनिक रडार के बराबर ही ताकतवर है. अब इस रडार को और भी बेहतर बनाने के लिए, भारत एक ऐसी तकनीक पर काम कर रहा है जो इसे पहले से भी ज्यादा तेज, सटीक और मजबूत बनाएगी.
