)
F-35 का रौला खत्म! AMCA लड़ाकू विमान 360° 'X-Ray HUD' से होगा लैस, हमले से पहले दुश्मन की पढ़ लेगा नीयत
Zee News
AMCA stealth fighter smart HUD: CSIO का यह फैसला AMCA को दुनिया के सबसे आधुनिक स्टील्थ जेट्स जैसे F-35 के बराबर लाने की दिशा में एक बड़ा टेक्नोलॉजिकल लीप है. इससे AMCA पायलट को युद्ध के मैदान में हर पल की सबसे सटीक जानकारी मिलेगी.
AMCA stealth fighter, smart HUD: भारत के पांचवी पीढ़ी के एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) स्टील्थ फाइटर जेट को अब एक अत्याधुनिक स्मार्ट हेड-अप डिस्प्ले यानी HUD मिलने वाली है. चंडीगढ़ स्थित CSIR-Central Scientific Instruments Organisation (CSIO) इस स्वदेशी HUD तकनीक को विकसित करने में अहम भूमिका निभा रहा है. यह स्मार्ट HUD लड़ाकू विमानों में पायलटों की सिचुएशनल अवेयरनेस यानी युद्ध के मैदान में हर चीज की सटीक जानकारी को इतना बढ़ा देगी कि पायलट कम दृश्यता और तेज स्पीड में भी दुश्मन के खतरे को तुरंत पहचानकर सही फैसला ले सकेंगे.
