)
F-22 रैप्टर का टूटा गुरूर! फिलीपींस के फाइटर जेट FA-50PH ने 'मार गिराया', डॉग फाइट में अमेरिका के दांत खट्टे
Zee News
FA-50PH killd F-22 Raptor: जुलाई 2023 में Cope Thunder अभ्यास के दौरान फिलीपींस के FA-50PH ने डॉगफाइट सिमुलेशन में अमेरिकी F-22 रैप्टर को “किल” किया. यह असली युद्ध नहीं था. नजदीकी लड़ाई में रणनीति और फुर्ती अहम रही. अभ्यास ने दोनों देशों को सीख दी, जबकि असली युद्ध में F-22 तकनीकी रूप से ज्यादा ताकतवर है.
FA-50PH killd F-22 Raptor: भारतीय एयर फोर्स का पूरी दुनिया लोहा मानती है. इसकी वजह फाइटर जेट नहीं हैं, बल्कि इंडियन एयरफोर्स की डॉग फाइट में विशेषज्ञता है. ऐसा कहा जाता है कि डॉग फाइटर में भारतीय सेना का मुकाबला किसी भी देश की एयरफोर्स नहीं कर सकती है. इससे साबित होता है कि हवाई युद्ध में सिर्फ तकनीकी बढ़त जरूरी नहीं है. युद्ध का तरीका और रणनीति भी जरूरी है. ऐसी घटना एक हिंद महासागर में हुई है, जहां 5वीं पीढ़ी के स्टेल्थ फाइटर जेट को चौथी पीढ़ी के फाइटर जेट ने मार गिराया है. यह खबर चौकाने वाली है. हालांकि यह असल में नहीं हुआ था.
