)
Explainer: दुनिया को चौंका देगा चीन का 'सीक्रेट लैब', कहीं ये तो नहीं ड्रैगन की चाल?
Zee News
China Secret Nuclear Fusion Facility: चीन खुफिया तरीके से मियानयांग शहर में सीक्रेटली लेजर-इग्नाइटेड न्यूक्लियर फ्यूजन रिसर्च फैसिलिटी तैयार कर रहा है. ये दुनिया के लिए चौंकाने वाली बात है. चीन तेजी से अपनी परमाणु शक्ति को बढ़ाता जा रहा है.
नई दिल्ली: China Secret Nuclear Fusion Facility: चीन चुपचाप काम करने में यकीन करता है, फिर वह कुछ ऐसा करता है जिसे देखकर पूरी दुनिया दंग रह जाती है. अब चीन मियानयांग शहर में सीक्रेटली लेजर-इग्नाइटेड न्यूक्लियर फ्यूजन रिसर्च फैसिलिटी तैयार कर रहा है. इसका खुलासा सैटेलाइट इमेज से हुआ है. चीन द्वारा बनाई गई लैब में ड्यूटेरियम और ट्रिटियम जैसे हाइड्रोजन आइसोटोप्स को लेजर बीम के जरिये फ्यूजन प्रक्रिया के लिए तैयार किया जा रहा है. इसका डिजाइन अमेरिका की नेशनल इग्निशन फैसिलिटी (NIF) जैसा है.
More Related News
