)
Explainer: दिल्ली में बन रहा मंदिर, फिर 300 KM दूर केदारनाथ में क्यों बरपा हंगामा?
Zee News
Delhi Kedarnath Temple Dispute: दिल्ली में बन रहे एक मंदिर पर विवाद खड़ा हो गया है. उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने इसका भूमिपूजन किया था. लेकिन अब उत्तराखंड के ही केदारनाथ धाम से विरोध के स्वर उठ रहे हैं. आइए, जानते हैं कि इस मंदिर पर विवाद क्यों हो रहा है.
नई दिल्ली: Delhi Kedarnath Temple Dispute: दिल्ली के बुराड़ी में बाबा केदार के एक मंदिर का निर्माण हो रहा है. लेकिन यहां से करीब 300 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से जुड़े पंडित-पुरोहित नाराज हैं. उनका दावा है कि इस मंदिर के निर्माण से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई जा रही है. अब सवाल ये उठता है कि आखिर एक मंदिर के निर्माण से इतना हंगामा क्यों बरप रहा है?
More Related News
