)
Explainer: चीन को लगेगा झटका? भारत का बड़ा कदम, क्रिटिकल मिनरल्स पर ब्राजील से हुआ समझौता, सप्लाई चेन को मिलेगी मजबूती
Zee News
दोनों देशों के बीच 2025 में $15 बिलियन का बाइलेटरल ट्रेड हो गया है. जिससे भारत ब्राजील का 10वां सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट बन गया है. दोनों पक्षों ने 2030 तक ट्रेड को $20 बिलियन तक बढ़ाने का एक बड़ा टारगेट रखा है.
India-Brazil Bilateral Trade : भारत और ब्राजील के इकोनॉमिक एंड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप से अब दोनों देशों को नई उड़ान मिलेगी. PM मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने द्विपक्षीय वार्ता की और कई मुद्दों पर हाथ मिलाया. PM मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने हैदराबाद हाउस में ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया है. भारत और ब्राजील ने क्रिटिकल मिनरल, खनन, डिजिटल पार्टनरशिप और कोस्टल सेक्टर में अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं.
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ एलिमेंट्स से जुड़े समझौते सप्लाई चेन सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं और ये साझेदारी दोनों देशों के लिए 'विन-विन' साबित होगी. वैश्विक मंचों पर भारत और ब्राजील की साझेदारी प्रभावी रही है और दोनों देश इस बात पर एकमत हैं कि हर समस्या का समाधान संवाद और कूटनीति से होना चाहिए. उन्होंने आतंकवाद को पूरी मानवता का शत्रु बताते हुए कहा कि भारत और ब्राजील इसके खिलाफ एकजुट हैं. साथ ही, दोनों देशों ने वैश्विक संस्थाओं में सुधार को भी अत्यंत आवश्यक बताया.
10वां सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट
दोनों देशों के बीच 2025 में $15 बिलियन का बाइलेटरल ट्रेड हो गया है. जिससे भारत ब्राजील का 10वां सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट बन गया है. दोनों पक्षों ने 2030 तक ट्रेड को $20 बिलियन तक बढ़ाने का एक बड़ा टारगेट रखा है. ये बढ़ते कमर्शियल इंटीग्रेशन को दिखाता है. मोदी ने कहा है कि भारत और ब्राजील अगले पांच सालों में ट्रेड को $20 बिलियन से आगे ले जाने के लिए काम करेंगे. ये भारत के डायवर्सिफाइड और रेसिलिएंट सप्लाई चेन के बड़े पैमाने पर प्रयासों के साथ तालमेल बिठाएगा.
ये भी पढ़ें : भारत-रूस की दोस्ती में फूट डालने के चक्कर में खुद फंसे ट्रंप, कोर्ट ने खूब लताड़ा
