)
Explainer: कर्नाटक में गणपति विसर्जन पर किसने की पत्थरबाजी, किसकी जलीं गाड़ियां? यहां समझें पूरा माजरा
Zee News
Karnataka Mandya Ganpati Visarjan: कर्नाटक के मांड्या में गणपति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ और पत्थरबाजी हुई. इस दौरान उपद्रवियों ने इलाके में कई गाड़ियां जला दीं और दुकानों में तोड़फोड़ भी की. आइए, विस्तार से जानते हैं पूरा मामला.
नई दिल्ली: Karnataka Mandya Ganpati Visarjan: कर्नाटक के मांड्या जिले में गणपति विसर्जन के दौरान जुलूस पर पत्थरबाजी हुई है. इस दौरान दो गुटों में तनातनी इतनी बढ़ गई कि आसपास के वाहनों में आग लगा दी गई, तोड़फोड़ भी की गई है. इसके बाद प्रशासन ने इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है, लेकिन हालात पर काबू पा लिया गया है. ऐसे में ये समझना जरूरी है कि हालात बिगड़े कैसे और गणपति विसर्जन पर किसन पथराव किया?
More Related News
