
Exclusive: सागर धनखड़ हत्या मामले में सुशील कुमार के खिलाफ प्रिंस दलाल को बनाया जा सकता है सरकारी गवाह
Zee News
छत्रसाल स्टेडियम में सुशील पहलवान को लगता था कि उसकी इमेज को सागर और सोनू खराब कर रहे हैं. उसकी इमेज गिरती है जा रही है.
नई दिल्ली: इंटरनेशनल रेसलर सुशील कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस उनके दोस्त को ही सरकारी गवाह बनाने की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच हत्या के आरोपी सुशील कुमार के खिलाफ प्रिंस दलाल को सरकारी गवाह बना सकती है. प्रिंस दलाल वो शख्स है, जो हत्या वाली रात सुशील के साथ था. जानकारी के मुताबिक प्रिंस ने ही सुशील के कहने पर पूरी घटना मोबाइल से रिकॉर्ड की थी. इस मामले में पुलिस कानूनी सलाह ले रही है. जिसके बाद प्रिंस दलाल को सरकारी गवाह बनाया जा सकता है. Zee News ने जो सुशील के हाथ में डंडा लिए फोटो चलाया था. वो फोटो प्रिंस दलाल ने जो वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड किया था. वो उसी वीडियो का ग्रेप था.More Related News
