
eSanjeevani OPD मरीजों के लिए बनी वरदान, एक्सपर्ट डॉक्टर्स से फ्री में लें सलाह
Zee News
eSanjeevani OPD पर अब तक 55 लाख 36 हजार से ज्यादा कंसल्टेशन किए जा चुकें हैं. इसमें पेशेंट टू डॉक्टर 32 लाख 36 हजार और 23 लाख डॉक्टर टू डॉक्टर कंसल्टेशन हुए हैं.
नई दिल्ली: ई-संजीवनी ओपीडी में लोग घर बैठे कैसे इलाज करा सकते हैं, इसका पूरा डेमो सीजीएचएस मुख्यालय से 3 डॉक्टरों के पैनल के साथ दिया गया. कोरोना काल में यह ई-संजीवनी ओपीडी सेवा देश के मरीजों के लिए वरदान बन गई है. इस सेवा के जरिए हर दिन हजारों लोग एक्सपर्ट डॉक्टर्स का परामर्श ले रहे हैं. वीडियो कॉलिंग के जरिए डॉक्टर आप से सीधी जुड़ते हैं, बात करते हैं, आपकी जांच रिपोर्ट देखते हैं और आपको प्रिसक्रिप्शन यानी क्या दवाइयां लेनी हैं वो भी लिखते हैं. यह सब कुछ फ्री होता है. ई-संजीवनी ऐप या फिर पोर्टल के जरिए आप भी एक्सपर्ट डॉक्टर्स से परामर्श ले सकते हैं.More Related News
