
EPFO: किसे मिलेगा अधिक पेंशन का विकल्प? ईपीएफओ ने कही ये बड़ी बात
Zee News
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पात्र अंशधारकों को अधिक पेंशन का विकल्प उपलब्ध कराने को कहा है. आखिर क्या है पूरा माजरा आपको इस रिपोर्ट में समझाते हैं.
नई दिल्ली: सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों से उच्चतम न्यायालय के चार नवंबर, 2022 के उस आदेश को लागू करने को कहा है जिसमें पात्र अंशधारकों को अधिक पेंशन का विकल्प उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था.
ईपीएफओ ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने को कहा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के गत 29 दिसंबर को जारी परिपत्र में केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों को लागू करने का आदेश दिया है. क्षेत्रीय कार्यालयों को 'उच्चतम न्यायालय के चार नवंबर, 2022 के फैसले के पैरा 44 (9) में निहित निर्देशों' को निर्धारित समय सीमा के भीतर लागू करने के लिए कहा गया है.
