
EOW ने 3 ठिकानों पर मारा छापा, 4 करोड़ का आसामी निकला सहकारी बैंक का सुपरवाइजर
Zee News
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में सहकारी बैंक के सुपरवाइजर शंकर शर्मा के ठिकानों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की कार्रवाई में करोड़ों की सम्पति का खुलासा हुआ. आय से अधिक संपत्ति की तलाश में EOW की टीम सुबह 4 बजे सुपरवाइजर के कानड़ स्थित ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी.
कनीराम यादव/आगर मालवा: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में सहकारी बैंक के सुपरवाइजर शंकर शर्मा के ठिकानों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की कार्रवाई में करोड़ों की सम्पति का खुलासा हुआ. आय से अधिक संपत्ति की तलाश में EOW की टीम सुबह 4 बजे सुपरवाइजर के कानड़ स्थित ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी. टीम की दस्तक पा सुपरवाइजर और उसका परिवार हक्का बक्का रह गया. करीब आधा दर्जन वाहन और पुलिस बल के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. लोकायुक्त डीएसपी अजय कैथवास ने बताया कि वर्तमान में शुजालपुर गल्ला मंडी ब्रांच में पदस्थ शंकर शर्मा के विरुद्ध EOW को शिकायत मिली थी. शंकर शर्मा ने भ्रष्टाचार और किसानों के साथ धोखाधड़ी करके आय से अधिक सम्पति अर्जित की है. जिसके बाद से ही EOW की टीम ने जानकारी एकत्रित की और मंगलवार अल सुबह 4 बजे से ही कानड़ स्थित आरोपी के दो मंजिला घर और एक नवीन होटल व एक दुकान पर छाप मार कार्रवाई को अंजाम दिया.More Related News
