
Encounter Specialist के तौर पर फिर से नाम कमाना चाहता था Sachin Waje, चार्जशीट से हुए ये खुलासे
Zee News
इस पूरे कांड को करने से पहले सचिन वझे ने रुतबे का इस्तेमाल करके फर्जी पहचान से एक होटल में 100 दिनों के लिए अपने लिए कमरा बुक किया था. इसके लिए सचिन वझे ने सुशांत खामकर नाम से फर्जी आधार कार्ड भी दिया था.
मुंबई: एंटीलिया मामले और मनसुख हिरेन की हत्या के केस में NIA ने चार्जशीट दायर कर दी है. जी न्यूज के हाथ NIA की वही चार्जशीट लगी है जिसके मुताबिक सचिन वझे डिटेक्टिव या एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर अपना नाम दोबारा बनाना चाहता था. यही वजह रही कि उसने एक बहुत बड़े बिजनेस मैन के घर के बाहर विस्फोटकों से भरी स्कॉर्पियो कार को पार्क किया और उसमें नोट भी छोड़ दिया. इस पूरे कांड को करने से पहले सचिन वझे ने रुतबे का इस्तेमाल करके फर्जी पहचान से एक होटल में 100 दिनों के लिए अपने लिए कमरा बुक किया था. इसके लिए सचिन वझे ने सुशांत खामकर नाम से फर्जी आधार कार्ड भी दिया था. इस पूरे कांड की प्लानिंग और इसके एक्सेक्यूशन के लिए सचिन 16 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक होटल में रुका जो इस पूरी साजिश का हिस्सा था.More Related News
