
Eid-e-Milad-un-Nabi 2021: ईद-ए-मिलाद के मौके पर पढ़ें हज़रत मोहम्मद के कुछ ख़ास उपदेश
Zee News
Prophet Muhammad Message: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर पैगंबर मोहम्मद की तालीमात को आम किया जाता है और उनके बयानात लोगों को पढ़ कर सुनाए जाते हैं. आइिए इस मुबारक दिन के मौके पर पैगंबर मोहम्मद के कुछ अकवाल आपको सुनाते हैं:
Eid-E-Milad 2021: आज इस्लामिक कैलेंडर के ऐतबार से इस्लाम के तीसरे महीने रबीउल अव्वल की 12 तारीख है. इसी तारीख को पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की पैदाइश हुई थी, जिसे दुनिया भर में मुसलमान ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद के तौर पर मनाते हैं. पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की पैदाइश की खुशी में मुस्लिम मस्जिदों में नमाज़ें अदा करते हैं. रातभर मोहम्मद को याद कर दुआएं मांगते हैं, जुलूस निकालते हैं, मजलिसें बुलाई जाती हैं.
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर पैगंबर मोहम्मद की तालीमात को आम किया जाता है और उनके बयानात लोगों को पढ़ कर सुनाए जाते हैं. आइिए इस मुबारक दिन के मौके पर पैगंबर मोहम्मद के कुछ अकवाल आपको सुनाते हैं:
