
Eid During Covid 19: ईद पर कोरोना शॉपिंग! 'कोरोना काल' का धर्म, कब तक भूलेंगे हम?
Zee News
Eid Shopping during Covid 19: दो गज़ की दूरी और सोशल डिस्टेंसिंग की दुश्मन भीड़ कैसे भूल गई कि ये ईद नहीं संक्रमण की शॉपिंग हो सकती है, जबकि धर्मगुरु समझा रहे हैं, घरों में रहकर त्योहार मनाएं.
नई दिल्ली: अभी पूरा हिंदुस्तान कोरोना (Coronavirus) से लड़ रहा है. भारत को जीतना है, कोरोना को हराना है, लेकिन हमारे ही बीच के कुछ लोगों की वजह से ये लड़ाई कमज़ोर हो जा रही है. चाहे वो पिछले साल का दीपावली सीज़न हो, इस साल की होली का त्योहार और कुंभ का पर्व हो. लोगों ने ग़ैर ज़िम्मेदारी दिखाई और देखिये कोरोना कहां से कहां फैल गया. अब देखिये, ईद (Eid) का चांद दिख गया है, लेकिन ईद से पहले खरीदारी की जो तस्वीर (Eid Shopping) आएगी उसे देखकर रूह कांप रही है. देश भर के बाज़ारों में जिस तरह लोग ख़रीददारी के लिए उमड़े हैं, ऐसे में कोरोना का ग्राफ अगर बेकाबू हो गया तो क्या होगा, सोचा है? अरे जनाब, हम अपील करते हैं, अब भी मान जाइये, घरों में रहिये, खुशियां मनाइये, बधाइयां दीजिए, क्योंकि ज़िंदगी रहेगी तब तो ईद मनेगी ना. अगले साल भी तो ईद मनानी है. जब कोरोना काल में सावधानी ही सबसे बड़ा धर्म और कर्म है, तब हैदराबाद में अपनी और दूसरों की जान दांव पर लगाकर भीड़ ईद की ख़रीददारी पर निकली है. 'सोच से संक्रमित' ये लोग कैसे भूल गए कि इस वक्त देश में महामारी से कैसे हाहाकार मचा है. दो गज़ की दूरी और सोशल डिस्टेंसिंग की दुश्मन भीड़ कैसे भूल गई कि ये ईद नहीं संक्रमण की शॉपिंग हो सकती है, जबकि धर्मगुरु समझा रहे हैं, घरों में रहकर त्योहार मनाएं.More Related News
