
EC ने मद्रास HC से लगाई गुहार, कोर्ट के ज़बानी कमेंट की रिपोर्टिंग पर लगे रोक
Zee News
इलेक्शन कमीशन (Election Commission) ने मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) से मीडिया ईदारों के लिए गाइडलाइंस बनाने की गुज़ारिश की है.
नई दिल्ली: इलेक्शन कमीशन (Election Commission) ने अर्ज़ी दाख़िल करके मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) से कोर्ट के ज़बानी कमेंट्स की रिपोर्टिंग पर रोक लगाने की मांग की है. इलेक्शन कमीशन का मानना है कि मीडिया कोर्ट की रिपोर्टिंग गलत तरीके से पेश कर रहा है. जिससे एक आईनी ईदारे की शबीह खराब हो रही है. इलेक्शन कमीशन (Election Commission) ने मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) से मीडिया ईदारों के लिए गाइडलाइंस बनाने की गुज़ारिश की है. अर्ज़ी में मांग की गई है कि मीडिया ईदारों को कोर्ट की कार्रवाई के दौरान की गई ज़बानी कमेंट की रिपोर्टिंग से रोका जाए. अर्ज़ी में खास तौर से 'मद्रास हाईकोर्ट ज़बानी कमेंट' की मीडिया कवरेज का मुद्दा उठाया गया है.More Related News
