
Ebola Mission: मदद करने गए थे, आबरू लूटकर आए; WHO के 21 कर्मचारियों की ‘काली’ करतूत उजागर
Zee News
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के 21 कर्मचारियों को जांच में महिलाओं के यौन शोषण का दोषी पाया गया है. इबोला महामारी से जूझ रहे अफ्रीकी देश की मदद करने गए इन कर्मचारियों ने वहां महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया था.
कांगो: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के 21 कर्मचारियों ने कांगो में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को हवस का शिकार बनाया था. एक स्वतंत्र जांच में यह बात सामने आई है कि अफ्रीकी देश में 2018 से 2020 के दौरान इन वारदातों को अंजाम दिया गया. WHO के कर्मचारी इबोला महामारी से लड़ने के लिए कांगो गए थे, तभी उन्होंने कई महिलाओं और लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया.
‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वतंत्र कमेटी की जांच में कर्मचारियों पर लगे आरोपों की पुष्टि होने के बाद WHO प्रमुख टेड्रोस एडनम घेब्रेयेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने घटना पर दुख जताया है. टेड्रोस ने कहा कि गुनाह करने वालों को सजा दिलाना उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है. जांच टीम ने यह भी पाया कि हॉस्पिटल में भर्ती महिलाओं के साथ भी यौन हिंसा की गई थी.
