
Eastern Ladakh में चीनी सैनिकों से भिड़ंत को India Army ने किया खारिज, बयान में कही ये बात
Zee News
भारतीय सेना (India Army) ने बिजनेस स्टैंडर्ड की उस रिपोर्ट को खारिज किया है जिसमें पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) के इलाके में चीनी सैनिकों से भिड़ंत की बात कही गई थी. सेना से इसे निराधार और तथ्यहीन करार दिया है.
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में भारतीय और चीन के सैनिकों की भिड़त की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से निराधार हैं. सेना की ओर से कहा गया है कि ऐसी कोई घटना इलाके में नहीं हुई है और चीन के साथ बातचीत के जरिए ही सीमा विवाद को सुलझाया जा रहा है. सेना की ओर से कहा गया है कि फरवरी से शूरू हुए डिसइंगेजमेंट समझौते के बाद से दोनों ही ओर से किसी की सीमा में दाखिल होने की कोशिश नहीं की गई है. गलवान और किसी अन्य इलाके में ऐसी कोई भिड़ंत नहीं हुई है. रिपोर्ट को खारिज करते हुए सेना ने कहा कि इसमें तथ्यों के साथ खिलवाड़ की गई है और पूरी तरह झूठी है.More Related News
