
Dungarpur: ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
Zee News
Dungarpur Samachar: डीएसटी ने ब्राउन शुगर को जब्त कर आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द किया. यहां आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Dungarpur: डूंगरपुर में पुलिस की स्पेशल टीम ने बीती रात शहर के नवाडेरा के पास ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. डीएसटी ने आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम ब्राउन शुगर (Brown Sugar) बरामद की है. डीएसटी के प्रभारी सीआई दिलीपदान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर डीएसटी ने बीती रात शहर के फतेहपुरा-नवाडेरा बायपास पर फतेहपुरा निवासी पप्पू डामोर को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास प्लास्टिक की थैली में ब्राउन शुगर की पुड़िया मिला. इसके बाद डीएसटी ने उसे जब्त करते हुए उसका वजन करवाया तो कुल 20 ग्राम ब्राउन शुगर होना पाया गया. डीएसटी ने ब्राउन शुगर को जब्त कर आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द किया. कोतवाली थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया.More Related News
