
Dubai Expo 2020 EXCLUSIVE: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले- दुनिया देखेगी भारत की ताकत
Zee News
एक अक्टूबर से 31 मार्च 2022 तक चलने वाले 'दुबई एक्सपो 2020' में भारतीय पवेलियन पूरी दुनिया को आकर्षित कर रहा है. ये पवेलियन 500 करोड़ रुपये से बना है.
नई दिल्ली: 'दुबई एक्सपो 2020' की शुरुआत हो चुकी है. कोरोना के चलते 2020 के एक्सपो का आयोजन 2021 में हो रहा है. 6 महीने का ये इवेंट, 31 मार्च 2022 तक चलेगा. दुबई एक्सपो 2020 में 192 देश में भाग ले रहे हैं. इस बार दुबई एक्सपो में भारत का दम पूरी दुनिया देख रही है, क्योंकि भारत का पवेलियन सबसे बड़ा है. पवेलियन से भारत के ग्लोबल लीडर की तस्वीर दिखेगी. इस मौके पर Zee News के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ खास बातचीत की. पीयूष गोयल ने कहा कि दुबई एक्सपो के जरिए विश्व को भारत की विशाल ताकत दिखाई जाएगी.
सवाल- दुनिया के सामने भारत की कौन सी छवि पेश होगी? जवाब- दुबई एक्सपो भारत की विशाल ताकत को दिखाएगा. एक्सपो के जरिए देश के सामर्थ्य को भारतीय पवेलियन के जरिए दिखाएंगे. विश्व की जरूरतों को पूरा करने में भारत सक्षम है. एक्सपो के बाद भी भारत का पवेलियन बना रहेगा.
