
Dubai Expo 2020 में इंडिया पवेलियन का आगाग़, PM मोदी बोले- इंडिया टैलेंट का एक गढ़ है
Zee News
पीएम मोदी ने एक्सपो 2020 दुबई में इंडिया पवेलियन में मौजूदा लोगों से एक वीडियो पैगाम में कहा कि भारत टैलेंट का एक गढ़ है और टेक्नोलॉजी, रिसर्च और नवाचार की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
दुबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को एक्सपो दुबई 2020 के मौके पर कहा कि कि पिछले 7 सालों में भारत सरकार ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई सुधार किए हैं. हम इस ट्रेंड को जारी रखने के लिए और अधिक प्रयास करते रहेंगे. एक्सपो 2020 की मेन थीम कनेक्टिंग माइंड्स, क्रिएटिंग द फ्यूचर है। इसकी भावना भारत के प्रयासों में भी दिखाई देती है क्योंकि हम एक नया भारत बनाने के लिए आगे बढ़ते हैं: दुबई एक्सपो 2020 में भारतीय पवेलियन के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत और यूएई के संबंध सिंधु घाटी सभ्यता से वर्तमान समय तक ट्रेस किए जा सकते हैं। एक्सपो में हमारी बड़ी उपस्थिति का एक कारण यूएई के साथ हमारी विशेष साझेदारी है: दुबई में भारतीय पवेलियन के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
पीएम मोदी ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि का भारत दुनिया के सबसे खुले देशों में से एक है और यह ज्यादा से ज्यादा तरक्की का मौका देता है. प्रधानमंत्री ने एक्सपो 2020 दुबई में इंडिया पवेलियन में मौजूदा लोगों से एक वीडियो संदेश में कहा कि भारत प्रतिभा का एक गढ़ है और टेक्नोलॉजी, रिसर्च और नवाचार की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा, "हमारी आर्थिक वृद्धि को पुराने उद्योगों और स्टार्ट-अप के मेल से गति मिल रही है.' — ANI_HindiNews (@AHindinews)
