
DU में शुरू हुई दाखिले की दौड़, अब तक इतने स्टूडेंट्स को मिला अप्रूवल
Zee News
डीयू में फर्स्ट कटऑफ के तहत सोमवार से अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 7 अक्टूबर की रात 12 बजे तक जारी रहेगी.
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए पहली कटऑफ के तहत प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई. इस बार भी एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी. डीयू की पहली कटऑफ 1 अक्टूबर को जारी की गई थी, जिसमें 4 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की बात कही गई थी. सभी स्टूडेंट्स 6 अक्टूबर की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन एडमिशन ले सकेंगे.
डीयू की पहली कटऑफ के तहत अब तक कुल 30554 आवेदन रिसीव हुए हैं, जिनमें 2286 आवेदनों को कॉलेज अप्रूवल मिल चुका है. वहीं कुल 795 आवेदकों की फीस पेमेंट हो चुकी है. हालांकि पहली कट ऑफ के मुताबिक एडमिशन पाने वाले छात्रों के पास फीस भुगतान की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है. गौरतलब है कि जारी की गई पहली कटऑफ के तहत आठ कॉलेजों के 10 कोर्सेज में दाखिले के लिए 100 फीसदी कटऑफ की रखी गई है.
