
DU की पहली लिस्ट जारी, इस विषय की कटऑफ गई 100%
Zee News
दिल्ली यूनिवर्सिर्टी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है. यहां देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिर्टी (DU) ने ग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में एडमिशन के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है. जीसस ऐंड मैरी कॉलेज ने बीए ऑनर्स (अप्लाइड साइकोलाजी) के लिए कटऑफ प्रतिशत जारी किया जो उन विद्यार्थियों के लिए 100 प्रतिशत है जिनके सबसे बेहतर चार विषयों के प्रतिशत में यह विषय नहीं है. वहीं, जिन स्टूडेंट्स के बेहतरीन 4 सब्जेक्ट्स में साइकोलाजी शामिल है, उनके लिए कटऑफ 99 प्रतिशत है.
कॉलेज के मुताबिक जो स्टूडेंट पॉलिटिकल साइंस में बीए (ऑनर्स) करना चाहते हैं और बेहतर चार सब्जेक्ट्स में यह विषय नहीं है, उनके लिए 99.75 प्रतिशत अंक की जरूरत होगी. इसी पकार इकोनॉमिक्स में बीए (ऑनर्स) करने के लिए 98.5 प्रतिशत कटऑफ गया है. जबकि कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए इंग्लिश में बीए (ऑनर्स) करने के लिए 99 प्रतिशत की जरूरत होगी. इस प्रकार इस सब्जेक्ट में प्रवेश के लिए ह्यूमैनिटी और साइंस के स्टूडेंट्स को 97 प्रतिशत नंबर लाने की जरूरत होगी. कॉलेज ने इस साल बीकॉम (ऑनर्स) और बीकॉम के लिए क्रमश: 98 प्रतिशत और 97.25 प्रतिशत का कटऑफ जारी किया है.
