
Drugs Case: प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के घर पर NCB की छापेमारी, ड्रग्स सप्लाई करने के लग चुके हैं आरोप
Zee News
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों रेव पार्टी मामले में पकड़े गए अचित कुमार से हुई पूछताछ के दौरान इम्तियाज खत्री का नाम सामने आया था.
मुंबई: रेव पार्टी केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुंबई के बांद्रा इलाके में छापेमारी कर रही है. कुछ दिन पहले ही हरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान को क्रूज पर छापेमारी करने के बाद गिरफ्तार किया गया था. अब एनसीबी (NCB) की टीम बांद्रा में इम्तियाज खत्री के घर और दफ्तर पर छापेमारी कर रही है.
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों रेव पार्टी मामले में पकड़े गए अचित कुमार से हुई पूछताछ के दौरान इम्तियाज खत्री का नाम सामने आया था, जबकि इससे पहले भी इम्तियाज खत्री पर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स सप्लाई करने का इलजाम लग चुका है, लेकिन उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं की गई थी.
More Related News
