
Drugs Case: नवाब मलिक के आरोपों पर NCB का जवाब, कहा- हमारे पास पुख्ता सबूत, 9 लोगों को बनाया गवाह
Zee News
नवाब मलिक के आरोपों पर NCB ने जवाब देते हुए कहा, हमारे पास ड्रग्स केस में पुख्ता सबूत हैं. इस मामले में 9 लोगों को गवाह बनाया गया है'
मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को गिरफ्तार किया है. इसके बाद से ही सियासत गरमा गई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. साथ ही एनसीबी की कार्रवाई पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.
राकांपा नेता नवाब मलिक ने शनिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ड्रग्स मामले में NCB की कार्रवाई को पूरी तरह से फर्जी बताया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एनसीबी ने कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया था. लेकिन 3 लोगों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दवाब में छोड़ दिया गया, और बाकी बचे 8 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. उन्होंने साथ ही ये भी मांग की है कि समीर वानखेड़े की कॉल डिटेल की भी जांच हो. नवाब मलिक ने ये भी दावा किया कि आर्यन खान के पास कुछ भी नहीं मिला. प्रतीक गाबा, ऋषभ सचदेवा और आमिर फर्नीचरवाला उसे फंसाने के लिए वहां ले गए. इन तीनों को छोड़ भी दिया गया.
