
Drugs Case: एनसीपी नेता नवाब मलिक के आरोपों पर NCB का जवाब, 6 लोगों को छोड़ने की बताई वजह
Zee News
ड्रग्स मामले में छापेमारी और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी में सियासत गर्म होती जा रही है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने इस ताल्लुक से भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर वार किया है.
मुंबई: ड्रग्स मामले में छापेमारी और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी में सियासत गर्म होती जा रही है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने इस ताल्लुक से भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर वार किया है. नवाब मलिक ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्योरो पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता नवाब मलिक ने ड्रग्स मामले में NCB की कार्रवाई को फर्जी बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि एनसीबी ने कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया था. लेकिन 3 लोगों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दवाब में छोड़ दिया, बाकी बचे 8 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. उन्होंने मांग की है कि समीर वानखेड़े की कॉल डिटेल की जांच हो.
