)
Drone अटैक को रोकेगा 'SAKSHAM'! भारतीय सेना पूरे देश में बना रही AI 'एंटी-ड्रोन ग्रिड', BEL की मेहनत रंग लाई
Zee News
Indian Army SAKSHAM system: भारत की हवाई सीमाएं पूरी तरह से अभेद्य बनने जा रही हैं. इसके लिए इंडियन आर्मी ने SAKSHAM पर भरोसा जताया है. जो पूरी तरह AI से लैस है. यानी यह दुश्मन के ड्रोन हमलों को खुद ही रोकने में सक्षम होगा. वहीं, रक्षा सूत्रों ने बताया, “यह केवल ड्रोन के बारे में नहीं है. यह हमारे युद्धक्षेत्र पर स्वायत्तता, गति और नियंत्रण के बारे में है.” SAKSHAM भविष्य के युद्धक्षेत्र में भारतीय सेना की श्रेष्ठता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
SAKSHAM system Indian Army: भारतीय सेना अपनी ड्रोन-रोधी क्षमताओं को जबरदस्त तरीके से मजबूत करने के लिए तैयार है. सेना पूरी तरह से स्वदेशी 'SAKSHAM' सिस्टम को शामिल करने जा रही है. यह एक कमांड-एंड-कंट्रोल प्लेटफॉर्म है, जिसे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद के साथ मिलकर विकसित किया गया है. SAKSHAM को सुरक्षित आर्मी डेटा नेटवर्क पर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह कमांडरों को नए रणनीतिक युद्धक्षेत्र अंतरिक्ष में एक एकीकृत और रियल-टाइम RUP यानी Recognised UAS Picture प्रदान करेगा.
