)
DRDO बना रहा समंदर पर 'लोहे की दीवार', दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों का बनेगा कब्रगाह; जानें पूरी तैयारी
Zee News
DRDO sea based missile defence system: भारत न केवल अपनी जमीनी सीमा को अभेद्य बना रहा है, बल्कि अगले कुछ साल में समुद्री सीमाओं को भी पूरी तरह डिफेंस सिस्टम से लैस कर देगा. जिसके लिए DRDO ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.
DRDO sea based missile defence system: भारत की समुद्री सीमाओं को अब एक ऐसी अभेद्य ढाल मिलने जा रही है, जो दुश्मन की किसी भी मिसाइल को हवा में ही खत्म कर देगी. देश की रक्षा क्षमताओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन एक समुद्र-आधारित एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल (ABM) डिफेंस सिस्टम विकसित कर रहा है. इस सिस्टम के पहले ट्रायल 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है. यह नया डिफेंस सिस्टम न केवल भारतीय नौसेना की ताकत में कई गुना इजाफा करेगा, बल्कि भारत की रणनीतिक सुरक्षा को भी पूरी तरह से बदल देगा.
More Related News
