)
DRDO बना रहा भारत की हाई स्पीड मिसाइल, रफ्तार ऐसी कि आवाज पहुंचने से पहले टारगेट को कर देगी तबाह!
Zee News
DRDO making star missile: DRDO ने STAR मिसाइल का विकास किया है, जो सुपरसोनिक गति से उड़ने वाली एक लक्ष्य मिसाइल है. यह वायु रक्षा प्रशिक्षण और एयर-टू-एयर युद्ध अभ्यास के लिए बनाई गई है. STAR पूरी तरह स्वदेशी है और फिलहाल अपने अंतिम परीक्षण चरण में है. यह तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है.
DRDO making star missile: आज के समय में युद्ध सिर्फ मैदान पर नहीं, तकनीक और तैयारी में भी लड़ा जाता है. किसी भी खतरे से निपटने के लिए पहले से तैयार रहना जरूरी होता है और इसी सोच के साथ भारत की डिफेंस एजेंसी DRDO ने STAR मिसाइल का निर्माण किया है. यह कोई आम हथियार नहीं है, बल्कि एक ऐसा सुपरसोनिक टारगेट है, जो हमारी वायुसेना को असली लड़ाई के हालातों में अभ्यास करने का मौका देगा. STAR यानी Supersonic Target एक ऐसी मिसाइल है, जो असली दुश्मन की तरह उड़ती है, ताकि हमारी सुरक्षा प्रणाली को समय रहते खतरे की पहचान और प्रतिक्रिया देना सिखाया जा सके.
