)
DRDO ने बनाया ऐसा 'देवअस्त्र', पाकिस्तानी ड्रोन हवा में ही हो जाएंगे राख; जानें ताकत
Zee News
Indian airforce laser weapon: भारतीय सेना और एयरफोर्स अपनी सीमावर्ती इलाकों को अभेद्य बनाने के लिए जुट चुकी है. इसके लिए डायरेक्ट एनर्जी वेपन बेहद सस्ते और कारगर साबित हो रहे हैं. जो कम दूरी के हवाई खतरों को एक झटके में नेस्तनाबूद करने में सक्षम हैं.
Indian army laser weapon: भारतीय सेना और इंडियन एयरफोर्स अब अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है. दुनिया भर में नए हवाई खतरे, ड्रोन और बिना पायलट वाले हवाई जहाज (UAVs) को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इन खतरों से निपटने के लिए भारत एक खास देसी हथियार खरीदने जा रहा है. यह 10 किलोवाट डायरेक्ट एनर्जी वेपन सिस्टम एक ऐसा हथियार है जो दुश्मन के ड्रोन को हवा में ही जलाकर राख कर देगा.
More Related News
