)
DRDO की ULPGM-V3 मिसाइल बनी और भी 'किलर', ड्रोन के बाद अब हेलीकॉप्टर से भी बरपाएगी कहर
Zee News
DRDO precision guided munition: ULPGM V3 न केवल पैदल सेना और हल्के बख्तरबंद वाहनों को प्रभावी ढंग से नष्ट कर सकता है, बल्कि ड्रोन के साथ-साथ इसे हेलीकॉप्टर से भी दागा जा सकता है. वहीं, इसकी तैनाती से सेना को दुश्मन के इलाकों में बिना सैनिक भेजे ही हमला करने की क्षमता मिलेगी.
ULPGM V3 missile range: भारतीय सेना अपनी मारक और सटीक वार की क्षमता को लगातार नए मुकाम पर ले जा रही है. इसी कड़ी में, DRDO के अल्ट्रा लाइट प्रिसीजन गाइडेड म्यूनिशन (ULPGM) V3 को अब हेलीकॉप्टरों से भी दागा जा सकेगा. यह एक तरह की ऐसी मिसाइल है, जिसे हाल ही में ड्रोन से फायर करने का सफल ट्रायल हुआ था. इस मिसाइल की सबसे खास बात है कि यह 18 किमी की रेंज तक सटीक वार करने में सक्षम है.
More Related News
