)
DRDO की नई मिसाइल होगी बेमिसाल, इसकी रेंज कराची और इस्लामाबाद तक! 8 मिनट में पहुंच जाएगी 1500 किमी दूर
Zee News
DRDO LRAShM Missile: सैन्य ताकत को बढ़ाने के लिए DRDO लंबी दूरी की एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल LRAShM विकसित कर रहा है, जिसका परीक्षण 2-3 साल में पूरा हो जाएगा होगा. इसकी रेंज 1500 किमी है, जो दिल्ली से इस्लामाबाद और कराची तक पहुंच सकती है. साथ ही चीन के कुछ हिस्सों को भी निशाना बना सकती है.
LRAShM missile of DRDO: भारत की सैन्य ताकत में नया इजाफा होने वाला है. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-DRDO के चीफ डॉ. समीर वी. कामत ने घोषणा करते हुए कहा है कि लंबी दूरी की एंटी-शिप मिसाइल 'LRAShM' का परीक्षण अगले 2 से 3 सालों में पूरा हो जाएगा. LRAShM भारतीय नौसेना की समुद्री हमले की क्षमताओं को बढ़ाने और भारतीय सशस्त्र बलों तीनों शाखाओं के लिए मल्टी-रोले प्लेटफॉर्म तैयार करेगी. जैसे ही ये मिसाइल सेना में शामिल होगी, इससे अभूतपूर्व शक्ति मिलेगी.
More Related News
