)
DRDO का लेजर वेपन अग्नि परीक्षा के लिए तैयार, अमेरिका और रूस जैसी ताकत पाने वाला है भारत!
Zee News
DRDO Laser Weapon: DRDO ने 30 किलोवाट का स्वदेशी लेजर बेस्ड डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) 'सहस्त्र शक्ति' विकसित किया है, जिसका यूजर ट्रायल इस साल के अंत में होगा. यह हथियार 5 किलोमीटर की रेंज में ड्रोन, जासूसी बलून और कम ऊंचाई के खतरों को नष्ट कर सकता है. इसके अलावा, DRDO 50-100 किलोवाट और 300 किलोवाट के 'सूर्या' लेजर हथियार भी विकसित कर रहा है.
DRDO Laser Weapon Power: भारत रक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO ने 30 किलोवाट का स्वदेशी लेजर बेस्ड डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) तैयार किया है. इस साल के आखिर में इसका यूजर ट्रायल होगा. इस वेपन का जिसका कोडनेम 'सहस्त्र शक्ति' है,. यह हथियार ड्रोन, सेंसर और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले खतरों को नष्ट करने में सक्षम है.
More Related News
