)
DRDO का देसी 122mm रॉकेट तैयार, ग्रैड लॉन्चर BM-21 से बरसाएगा 'आग'; बस सेना की एक मुहर और दुश्मन का खेल खत्म
Zee News
DRDO 122mm indigenous rocket: DRDO ने 122mm स्वदेशी रॉकेट विकसित किया है. जिसकी तैनाती को लेकर सेना की मंजूरी का इंतजार है. यह रॉकेट रूसी लॉन्चर में आसानी से फिट हो सकता है. जो उसके पुराने वर्जन से कहीं ज्यादा एडवांस है. साथ ही, मंजूरी मिलते ही सेना को पुराने रॉकेट के लिए आयात पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
DRDO 122mm indigenous rocket: DRDO दिन-ब-दिन देसी हथियारों के डेवलपमेंट में तेजी ला रहा है. इसी कड़ी में, DRDO द्वारा विकसित किया गया स्वदेशी 122mm रॉकेट अब भारतीय सेना की अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहा है. इस रॉकेट को खासतौर पर भारतीय सेना के पास मौजूद रूसी मूल के BM-21 'ग्रैड' मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के लिए बनाया गया गया है. दरअसल, सेना अभी भी BM-21 के लिए रूस से पुराने गोला बारूद का आयात कर रही है. DRDO के इस रॉकेट के आने से सेना की आक्रामक क्षमता मजबूत होगी और विदेशी गोला बारूद पर उसकी निर्भरता कम होगी. ऐसे में आइए इसकी ताकत जानते हैं.
